Home राज्य मध्य प्रदेश सीएम यादव ने विधायक चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में हुए...

सीएम यादव ने विधायक चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल, दिया आशीर्वाद

3
0

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन जिले के नागदा में विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर वधु को आशीर्वाद दिया। उन्होंने उनके सुखद भविष्य एवं सुखद जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के आगमन पर विधायक एवं उनके परिवार द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीयता के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक बड़नगर जितेंद्र पण्डया, विधायक उज्जैन उत्तर अनिल जैन कालूहेड़ा, राजेश धाकड़, संजय अग्रवाल, सुश्री बबीता रघुवंशी पूर्व विधायक मंदसौर, संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, यशपाल सिंह सिसौदिया कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा उपस्थित थे।

Ad

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here