Home मनोरंजन अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू...

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे

2
0

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में इंटीमेट वेडिंग की थी. शादी के फंक्शन में बस परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. अब 21 नवंबर को कपल चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन देने जा रहा है. वेडिंग पार्टी में फिल्म, क्रिकेट और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं. मेहमानों का चेन्नई पहुंचना भी शुरू हो गया है.

रिसेप्शन के लिए पहुंचने लगे सितारे
फिल्म से लेकर क्रिकेट जगत के नामी सितारे चेन्नई एयरपोर्ट पर स्पॉट हो रहे हैं. साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को फैमिली संग चेन्नई एयरपोर्ट पर पैप्स ने स्पॉट किया. उन्हें पत्नी नम्रता और बेटी संग देखा गया. कई क्रिकेट आइकन्स ने भी चेन्नई में लैंड किया है. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन, डेनियल विटोरी और साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन को एयरपोर्ट पर देखा गया. डेल स्टेन अपने परिवार के साथ इंडिया आए हैं. ये सभी एक वक्त पर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. काव्या आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं, ऐसे में उनकी टीम के खिलाड़ियों का रिसेप्शन में पहुंचना तो बनता है.

Ad

दिग्गज नेताओं को भी मिला इंवाइट
अनिरुद्ध और काव्या का रिसेप्शन चेन्नई के ITC ग्रैंड चोला होटल में होगा. इस ग्रैंड इवेंट के लिए काव्या के पिता ने कई बड़े नेताओं को इंवाइट किया है. इस लिस्ट में पीएम मोदी, सीएम विजय, सीएम ए रेवंत रेड्डी, पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजनाथ सिंह, प्रियंका गांधी से लेकर निर्मला सीतारमण, सोनिया गांधी तक को न्योता दिया गया है. काव्या के पिता कलानिधि मारन, जो कि सन ग्रुप के चेयरमैन हैं, वो अपनी पत्नी कावेरी मारन संग खुद नेताओं को न्योता देने गए थे.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here