Home खेल ATP Finals: कार्लोस अलकराज की शानदार शुरुआत, टियाफो को सीधे सेटों में...

ATP Finals: कार्लोस अलकराज की शानदार शुरुआत, टियाफो को सीधे सेटों में हराया; मेदवेदेव ने भी मारी बाजी

1
0

तुरीन
कार्लोस अलकराज ने एटीपी फाइनल्स में अपने अभियान की शुरुआत दमदार जीत के साथ की। तीसरी वरीयता प्राप्त स्पेनिश खिलाड़ी ने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी फ्रांसिस टियाफो को 72 मिनट में 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।

मुकाबले में अलकराज ने 164 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फोरहैंड विनर लगाया, शानदार बैकहैंड लॉब खेला और दूसरी सर्विस पर पूरा नियंत्रण रखा। अलकराज का दबदबा इतना रहा कि टियाफो उनकी दूसरी सर्विस पर एक भी अंक नहीं जीत सके। कार्लोस ने 21 विनर लगाए, जबकि टियाफो के खाते में 12 विनर आए।

Ad

अलकराज की एकतरफा जीत
अलकराज ने पहले सेट में 4-0 की बढ़त बनाकर इसे 28 मिनट में जीत लिया। दूसरे सेट में भी शुरुआती ब्रेक लेकर उन्होंने मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी।

इस जीत से अलकराज का लगातार जीत का सिलसिला 10 मैच तक पहुंच गया। वियना और पेरिस में खिताब जीतने के बाद वह लगातार तीसरा इंडोर खिताब हासिल करने की कोशिश में हैं।

उन्होंने कहा कि जब उन्हें लगता है कि खेल के हर विभाग में वह प्रतिद्वंद्वी से बेहतर हैं, तो चीजें अपने आप उनके पक्ष में होने लगती हैं। तियाफो ने कहा कि कुछ मौकों पर अलकराज सुपरमैन की तरह खेलते हैं और उनकी महानता की सराहना की जानी चाहिए।

अलकराज इससे पहले 2022 अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल और 2024 विंबलडन के तीसरे दौर में तियाफो को पांच सेटों में हरा चुके हैं। इस बार उन्होंने मुकाबला लंबा नहीं खिंचने दिया।

मेदवेदेव ने भी जीता अपना मुकाबला
दिन के दूसरे मैच में 2020 के चैंपियन दानिल मेदवेदेव ने घरेलू खिलाड़ी फ्लावियो कोबोली को 7-6(4), 6-3 से हराया। कोबोली पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।

रविवार को एलेक्जेंडर ज्वेरेव और बेन शेल्टन ने भी अपने शुरुआती मैच जीते। सोमवार को ज्वेरेव को साल के नंबर एक खिलाड़ी की ट्रॉफी दी गई। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। दो बार के गत चैंपियन यानिक सिनर दाएं घुटने की चोट के कारण हट गए हैं।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here