Home राज्य मध्य प्रदेश महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था, अब पूरे समय मिलेगी...

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था, अब पूरे समय मिलेगी चाय, छाछ और महाप्रसाद

2
0

उज्जैन 

बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब प्रसाद के साथ मेहमाननवाजी का नया अनुभव मिलेगा। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की नई व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। आज 11 नवंबर (बुधवार) से मानसरोवर और विश्रामधाम क्षेत्र में सुबह से रात तक भक्तों को हलवा, मीठा पोंगल, पोहा, उपमा और दलिया उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके साथ चाय, दूध, छाछ और छोटे बच्चों के लिए गर्म दूध-बिस्किट की व्यवस्था भी रहेगी। इस पहल का उद्देश्य दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को लंबी प्रतीक्षा या कतार के दौरान राहत देना है। खास बात यह है कि प्रसाद के लिए भक्तों को अलग से कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। मंदिर में चलने वाली दर्शन कतार में ही प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Ad

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के बाबा महाकाल की भस्म आरती हुई। इस दौरान भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा का भांग और भस्म से विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान महाकाल को चांदी का मुकुट पहनाया गया। साथ ही मुंडमाला और सुंदर फूलों से उनका श्रृंगार किया गया। इस खास रूप में बाबा महाकाल के दर्शन कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया।

कतार में ही मिलेगा प्रसाद, अलग से इंतजार की जरूरत नहीं
महाकाल मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दर्शन की कतार लगातार चलती रहती है और लगभग 15 से 20 मिनट में दर्शन हो जाते हैं। ऐसे में तिरुपति बालाजी मंदिर की तरह अलग वेटिंग हॉल में बैठाकर प्रसाद देने की व्यवस्था यहां व्यावहारिक नहीं है।

तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए 8 से 10 घंटे तक का समय लग सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए वहां वेटिंग हॉल में श्रद्धालुओं को बैठाकर प्रसाद दिया जाता है। महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था की प्रकृति अलग होने के कारण प्रबंध समिति ने कतार में ही प्रसाद उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

भस्मारती के श्रद्धालुओं से आगे बढ़ेगी व्यवस्था
अब तक पोहे का प्रसाद मुख्य रूप से भस्मारती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को दिया जाता था। नई व्यवस्था के तहत आम श्रद्धालुओं को भी पोहा मिलेगा। इसके अलावा अन्नक्षेत्र में अलग-अलग दिनों में तैयार होने वाले हलवे और अन्य पारंपरिक मीठे व्यंजनों का वितरण भी दर्शन कतार में किया जाएगा। लंबे समय तक कतार में रहने वाले छोटे बच्चों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। उनके लिए गर्म दूध और बिस्किट उपलब्ध कराए जाएंगे।

हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं के लिए तैयारी
महाकाल मंदिर में सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए समिति ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था का दायरा बड़ा रखा है। प्रतिदिन कम से कम एक लाख श्रद्धालुओं तक प्रसाद पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर इस व्यवस्था को और विस्तारित किया जा सकेगा, ताकि भीड़ के दबाव में किसी भक्त को असुविधा न हो।

मौसम के साथ बदलेगा पेय पदार्थों का मेन्यू
श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं में मौसम का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। सर्दियों में चाय, कॉफी और गर्म दूध उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि गर्मियों में छाछ, शरबत और ठंडे पेयजल की व्यवस्था रहेगी।

देश के अलग-अलग हिस्सों से उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान विश्राम करने और तरोताजा होने की सुविधा देने की भी योजना है। मानसरोवर और विश्रामधाम क्षेत्र में पूरे समय इन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here