Home राजनीतिक सोनिया गांधी की किताब से गरमाई सियासत, प्रणब मुखर्जी को लेकर बेटी...

सोनिया गांधी की किताब से गरमाई सियासत, प्रणब मुखर्जी को लेकर बेटी शर्मिष्ठा ने उठाए सवाल

2
0

 नई दिल्ली

सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा Belonging A Journey of Love देश और कांग्रेस की सियासी कहानियों का भी जिक्र किया है. इस किताब में सोनिया ने लिखा है कि 2010 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बातचीत के दौरान, कांग्रेस नेता प्रणब मुखर्जी ने प्रधानमंत्री बनने की अपनी पुरानी इच्छा की ओर इशारा किया था. गांधी लिखती हैं कि मुखर्जी ने यह सुझाव देकर उन्हें चौंका दिया कि शायद अब "शीर्ष स्तर पर बदलाव" का समय आ गया है। 

Ad

सोनिया के इस खुलासे पर प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने प्रतिक्रिया दी है. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोनिया के खुलासे पर कहा है कि इसमें हैरान होने वाली क्या बात है? क्या महात्वाकांक्षी होना अपराध है, खासकर तब जब इस महात्वाकांक्षा के पीछे दशकों का अनुभव, कठिन परिश्रम और ब्रिलिएंट माइंड हो। 

सोनिया अपनी किताब में लिखती हैं कि पार्टी और सरकार के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए एक कोर ग्रुप हर हफ्ते प्रधानमंत्री से मिलता था. इसके सदस्यों में मुखर्जी, अर्जुन सिंह, एके एंटनी और अहमद पटेल शामिल थे. संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बनाई गई एक रणनीति समूह (स्ट्रेटेजी ग्रुप) के हिस्से के रूप में भी वे नियमित रूप से मिलते थे। 

गांधी लिखती हैं, "कभी-कभी प्रणब जी – जिन्हें मैं हमेशा इसी नाम से बुलाती थी – बातचीत करने के लिए रुक जाते थे। 
गांधी बताती हैं कि उस समय के वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के साथ मुखर्जी के गंभीर मतभेद हो गए थे. वह लिखती हैं, "2010 में एक बार, अपनी निराशा जाहिर करने के बाद, उन्होंने मुझे यह सुझाव देकर चौंका दिया कि शायद अब शीर्ष स्तर पर बदलाव का समय आ गया है. मैंने इसे प्रधानमंत्री बनने की उनकी पुरानी इच्छा के संकेत के रूप में समझा। 

वह आगे लिखती हैं, "मैंने बड़ी ही सहजता से बातचीत का विषय बदल दिया. भले ही वह निराश हुए हों, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि उनके मन में मेरे प्रति कोई नाराजगी है। 

सोनिया के इस खुलासे पर प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने प्रतिक्रिया दी है. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोनिया के खुलासे पर कहा है कि इसमें हैरान होने वाली क्या बात है? क्या महात्वाकांक्षी होना अपराध है, खासकर तब जब इस महात्वाकांक्षा के पीछे दशकों का अनुभव, कठिन परिश्रम और ब्रिलिएंट माइंड हो। 

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने निजी अनुभव का हवाला देते हुए कहा है कि एक बार उन्होंने अपने पिता से पूछा था कि क्या वे पीएम बनना चाहते हैं, इस पर उनके पिता ने कहा था कि जिस किसी नेता में भी दम होगा उसके पास ये महात्वाकांक्षा होगी। 

पूर्व राष्ट्रपति की बेटी ने कहा कि उनके पिता ने जीवन में जो भी हासिल किया मेहनत और प्रतिभा के दम पर. परिवारवाद की राजनीति की वजह से उन्हें किसी ने कोई पद नहीं दिया, इसमें पीएम का भी पद शामिल है. अगर एक काबिल आदमी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखता है तो इसमें गलत क्या है। 

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक्स पर लिखा, "क्या सोनिया जी को इस बात से 'झटका' लगा कि गांधी-नेहरू परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति ऐसी महत्वाकांक्षा रखने की हिम्मत कैसे कर सकता है, और उससे भी बढ़कर, उनके सामने इसका 'इशारा' करने की भी हिम्मत कैसे कर सकता है?"

सोनिया गांधी ने इस किताब में  आगे लिखा है कि 2012 में कांग्रेस ने मुखर्जी को UPA का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया और वह देश के सर्वोच्च पद के लिए चुने गए. वह लिखती हैं, "मैं अक्सर उनसे मिलने जाती थी, मुख्य रूप से इसलिए ताकि मैं एक ऐसे विद्वान और जानकार राजनेता के साथ बातचीत कर सकूं, जो वह हमेशा बने रहे। 

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging A Journey of Love आज से बाजार में मिलनी शुरू हो गई है। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here