Home राज्य मध्य प्रदेश विदिशा में शॉर्ट सर्किट से पटाखा बाजार में आग की आशंका, 7...

विदिशा में शॉर्ट सर्किट से पटाखा बाजार में आग की आशंका, 7 दुकानें जलीं और 3 वाहन राख हुए

3
0

विदिशा
 दीपावली से पहले पटाखों की खरीदारी और कारोबार की तैयारियों के बीच गंजबासौदा की पटाखा मार्केट आग की लपटों से घिर गई। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। बाजार में रखे पटाखों में विस्फोट होने से जलती हुई आतिशबाजी आसपास की दुकानों तक पहुंच गई और कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं।

पटाखों में धमाके, बाजार में मची अफरा-तफरी
आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिला। पटाखों में आग लगने के बाद लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं। जलते हुए पटाखे इधर-उधर उछलकर दूसरी दुकानों तक पहुंचते रहे, जिससे आग का दायरा बढ़ता चला गया।

Ad

कई दुकानों का सामान जलकर राख
इस अग्निकांड में कई दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। दीपावली के कारोबार के लिए दुकानदारों ने बड़ी मात्रा में पटाखे और अन्य सामग्री रखी थी। आग से उन्हें नुकसान पहुंचा है। हालांकि, नुकसान का आधिकारिक आकलन सामने नहीं आया है।

कैसे लगी आग, अभी स्पष्ट नहीं
पटाखा मार्केट में आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग अचानक भड़की और कुछ ही समय में कई दुकानों तक फैल गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दीपावली से ठीक पहले हुए इस अग्निकांड ने पटाखा कारोबारियों की खुशियों पर पानी फेर दिया। अब आग लगने के कारणों और दुकानदारों को हुए कुल नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here