Home राज्य छत्तीसगढ़ बालोद में बड़ा हादसा टला, पटाखों से भरी बस में लगी भीषण...

बालोद में बड़ा हादसा टला, पटाखों से भरी बस में लगी भीषण आग; सभी 20 यात्री सुरक्षित

5
0

बालोद

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा-बालोद मुख्य मार्ग पर सोमवार रात एक चलती हुई यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते यह बस आग के गोले में तब्दील हो गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। समय रहते यात्री बस से उतर गए, इसलिए किसी के हताहत होने की घटना सामने नहीं आई है।

Ad

बस के भीतर और पिछली डिक्की में भारी मात्रा में पटाखे भरे हुए थे, जो आग की चपेट में आने के बाद एक के बाद एक जोरदार धमाकों के साथ फटने लगे। इन धमाकों की गूंज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here