Home राज्य मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश में बनेगी MSME औद्योगिक विकास कंपनी, CM मोहन यादव ने किया...

मध्यप्रदेश में बनेगी MSME औद्योगिक विकास कंपनी, CM मोहन यादव ने किया ऐलान; रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

7
0

भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य का रविवार 1 नवंबर को स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेशभर में अनेक आयोजन हो रहे हैं। तीन दिनों तक प्रदेशभर में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। राजधानी भोपाल में शौर्य स्मारक पर सुबह कार्यक्रम हुआ। इसके बाद सीएम हाउस में सिंगल क्लिक पर सीएम मोहन यादव ने एमएसएमई इकाइयों के खाते में 450 करोड़ रुपए की सहायता राशि ट्रांसफर कर दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास, #भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 900 से अधिक MSME इकाइयों को ₹450 करोड़ से अधिक की सहायता राशि अंतरित की। साथ ही, 120 स्टार्टअप को ₹47.80 लाख की प्रोत्साहन राशि एवं 75 औद्योगिक भूखंडों के आशय पत्र वितरित किए।

Ad

नई कंपनी की घोषणा
इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज एक हजार करोड़ रुपए की राशि अंतरण की गई है। आने वाले समय में 2025-26 में 220 हेक्टेयर भूमि पर 13 नए ओद्योगिक क्षेत्र विकसित किए गए हैं। वर्तमान में 643 हेक्टेयर भूमि 39 उद्योगिक क्षेत्र में विकसित कर रहे हैं। यादव ने बताया कि हमारे पास एमएसएमई के लिए भूखंड नहीं बचे हैं इसलिए हम आगे दो माह में कोशिश करें, हर एक जगह भूखंड तैयार करें, जिससे हमारी इंडस्ट्री आगे बढ़ें। प्राइवेट सेक्टर को भी प्रोत्साहन दें। अब बहुमंजिला इमारतों में हमने इंडस्ट्री की कल्पना की है। अब जो नया मास्टर प्लान आ रहा है, इसमें भी इसका प्रावधान किया जा रहा है। व्यापार बढ़ाने के लिए एमएसएमई औद्योगिक विकास कंपनी की घोषणा भी की गई। भूमि प्रबंधन, फाइनेंस भी कराया जाएगा। नई कंपनी हमारे एमएसएमई को भी बढ़ावा देगी।

रोजगार भी दे रहे हैं
एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्पय ने भी इस मौके पर संबोधित किया। कश्यप ने कहा कि हर क्षेत्र का व्यक्ति मध्यप्रदेश की ओर देख रहा है। देश के उद्योगपति भी देख रहे हैं कि हमारे प्रदेश के युवा आगे बढ़ें। हम बाहर से निवेश तो ला रहे हैं, लेकिन रोजगार भी दे रहे हैं। प्रदेश के उद्यमी आगे बढ़ें। कश्यप ने कहा कि पिछले 10वर्षों के भीतर सिर्फ 750 प्लाट एमएसएमई विभाग ने वितरित किए थे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here