Home राज्य छत्तीसगढ़ बस्तर के अनिमेष का दुनिया में बजा डंका, भारत के स्टार धावक...

बस्तर के अनिमेष का दुनिया में बजा डंका, भारत के स्टार धावक को IG-SSP ने किया सम्मानित

1
0

अंबिकापुर 

सरगुजा पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण रहा जब देश के तेज धावक अनिमेष कुजूर को रक्षित केंद्र अंबिकापुर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में अनिमेष का सम्मान किया गया।

Ad

समारोह में सरगुजा पुलिस में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक अमृत कुजूर के सुपुत्र अनिमेष कुजूर की ऐतिहासिक उपलब्धियों को याद किया गया। आइजी व एसएसपी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अनिमेष की यह असाधारण सफलता न केवल पुलिस परिवार बल्कि पूरे सरगुजा और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।अनिमेष के पिता अमृत कुजुर सरगुजा जिले में डीएसपी के पद पर पदस्थ हैं। अनिमेष ने सैनिक स्कूल अंबिकापुर से पढ़ाई की है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here