Home राज्य मध्य प्रदेश इंदौर में मौसम का बदला मिजाज, 10 साल में सबसे ठंडी रात...

इंदौर में मौसम का बदला मिजाज, 10 साल में सबसे ठंडी रात के बाद दिन में बढ़ेगी गर्मी

2
0

इंदौर 
 अक्टूबर में इस बार मौसम में अलग-अलग मिजाज नजर आ रहे हैं। सप्ताह के शुरुआत में जहां शहरवासियों को गर्मी का अहसास हो रहा था। वहीं माह के आखिरी सप्ताह में अब ठंडक महसूस हो रही है।

उत्तर पश्चिमी हवाओं ने शहर का पारा गिरा दिया और शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस तरह इंदौर बीते 10 वर्षो में सबसे ठंडा रहा।

Ad

शुक्रवार के मुकाबले शनिवार के तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। वही दिन में बादल न होने से धूप निकली और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। शनिवार के अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।

रात में ठंडक रहेगी बरकार, दिन में गर्मी
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक बादल न होने व हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी होने के कारण अभी रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आगामी तीन से चार दिन अलसुबह व रात में ठंडक रहेगी वहीं दिन में पारा बढ़ने के कारण शहरवासियों को दोपहर में गर्मी का अहसास होगा।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here