Home राज्य मध्य प्रदेश खरगोन में गर्भवती महिला से दुष्कर्म के बाद तनाव, सुरक्षा के लिए...

खरगोन में गर्भवती महिला से दुष्कर्म के बाद तनाव, सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस का पहरा

2
0

झिरन्या (खरगोन) 

चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक गर्भवती महिला से दुष्कर्म की घटना के बाद शुक्रवार को दिनभर ग्राम दामखेड़ा व सेमलखूंट फाटे पर तनाव की स्थिति बनी रही। स्थिति को संभालने के लिए खरगोन पुलिस लाइन से वज्र वाहन व अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

Ad

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना गुरुवार की रात करीब 11 बजे की है। पीड़िता अपने मायके ग्राम झूमकी आई हुई थी। रात में पीड़िता के मामा व मामी गणेश पंडाल में लड्डू बनाने गए थे। घर पर अकेली पाकर दामखेड़ा निवासी आरोपित मालू रंधावे जबरन अंदर घुस आया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ लिया। सुबह जब उसे ले जाया जा रहा था, तब सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गणपत कनेल पुलिस टीम के साथ पहुंचे और आरोपित को अभिरक्षा में लेकर थाने आए। बड़ी संख्या में ग्रामीण, पीड़िता के स्वजन व ससुराल पक्ष के लोग जमा हो गए। ग्रामीण आरोपित को अपने सुपुर्द करने और सामाजिक दंड देने के लिए उसका जुलूस निकालना चाहते थे, जिससे माहौल गर्मा गया। हालांकि पुलिस की सूझबूझ से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस ने आरोपित को अभिरक्षा में लिया है। आरोपित की पत्नी जिला पंचायत सदस्य है।

अधिकारियों ने दी समझाइश, पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही भीकनगांव एसडीएम लोकेश छापरे व एसडीओपी केतन अडलक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए खरगोन पुलिस लाइन से वज्र वाहन व अतिरिक्त बल बुलाया गया, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। पीड़िता ने शाम को स्वजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here