Home राज्य मध्य प्रदेश बहनों ने CM डॉ. यादव को बांधे रक्षा सूत्र, माउंट आबू में...

बहनों ने CM डॉ. यादव को बांधे रक्षा सूत्र, माउंट आबू में होने वाली संगोष्ठी का दिया निमंत्रण

37
0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र

माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दिया

Ad

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर राखी बांधी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आशीर्वाद स्वरूप ब्रह्मकुमारी बहनों ने एक स्लोगन कार्ड दिया जिसमें कहा गया है कि "आप समर्थ संकल्पों के माध्यम से व्यर्थ के विषयों को समाप्त करने वाली श्रेष्ठ आत्मा हैं।"

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारी संस्था के मुख्यालय में 18 से 20 सितंबर तक होने वाली माइंड बॉडी मेडिसिन संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का आमंत्रण भी दिया गया। यह संगोष्ठी ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित की जा रही है। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here