Home मनोरंजन लॉस एंजेलिस की जगन्नाथ रथ यात्रा में पहुंचे अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, फैंस रह...

लॉस एंजेलिस की जगन्नाथ रथ यात्रा में पहुंचे अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, फैंस रह गए हैरान

40
0

हर साल हमारे देश में जगन्नाथ रथ यात्रा का एक भव्य आयोजन होता है, जिसमें सभी कृष्ण भक्त शामिल होकर धर्म लाभ लेते हैं. भारत के अलावा, दुनिया के और भी दूसरे कोनों में इसका आयोजन किया जाता है. इस्कॉन रथ यात्रा अमेरिका के शहर लॉस एंजेलिस में भी हुई, जहां मशहूर हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड श्वार्जनेगर भी पहुंचे थे l

जगन्नाथ रथ यात्रा में टर्मिनेटर एक्टर
79 साल के अर्नोल्ड श्वार्जनेगर इस्कॉन की इस जगन्नाथ रथ यात्रा में पिछले हफ्ते शामिल हुए थे. ये लॉस एंजिल्स में आयोजित 50वीं जगन्नाथ रथ यात्रा थी. ये यात्रा सांता मोनिका से शुरू होकर वेनिस बीच तक गई. इसी में अर्नोल्ड भी अचानक जुड़ गए, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए. रथ के सामने उन्होंने कुछ लोगों के साथ सेल्फी भी क्लिक की

Ad

अर्नोल्ड इस दौरान काली टी-शर्ट और बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आए. रथ के सामने मुस्कुराते हुए उनकी तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी उत्साहित हो गए. कई लोगों ने भारतीय संस्कृति और धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए उनकी तारीफ भी की l

लॉस एंजिल्स में रथ यात्रा की शुरुआत 1977 में हुई थी. इस आयोजन में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा की जाती है. रंग-बिरंगे रथ, भजन-कीर्तन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन की खासियत हैं. लाखों कृष्ण भक्त इस रथ को रस्सियों की मदद से अपने हाथों से खींचते हैं, और भगवान के नाम का जाप करते हैं. ऐसे में अर्नोल्ड श्वार्जनेगर जैसे दिग्गज का इस आयोजन में शामिल होना बहुत बड़ी बात मानी जा रही है l

अर्नोल्ड श्वार्जनेगर कई बार इंडिया के कल्चर और फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ कर चुके हैं. उन्हें इंडिया में भी कई बार देखा गया है. अर्नोल्ड ने अपनी बॉडी बिल्डिंग जर्नी के जरिए कई लोगों को प्रेरित किया है. फिल्मों में भी उन्होंने हैरतअंगेज रोल जैसे टर्निमेनटर और जोकर करके लोगों को एंटरटेन किया. वो पिछले 50 सालों से भी ज्यादा वक्त से एक्टिंग कर रहे हैं. उनकी लेटेस्ट फिल्म द मैन विद द बैग है, जो जल्द रिलीज होने वाली है l

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here