Home देश हादसे से पहले Google Maps करेगा सावधान, देहरादून के 11 एक्सीडेंट जोन...

हादसे से पहले Google Maps करेगा सावधान, देहरादून के 11 एक्सीडेंट जोन पर मिलेगा अलर्ट; तेज रफ्तार पर लगेगी लगाम

2
0

देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया है। जिले के 11 ब्लैक स्पॉट की जानकारी गूगल को भेजी गई है। गूगल मैप पर डेटा अपडेट होते ही इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को ब्लैक स्पॉट का अलर्ट मिलेगा। इससे खासकर रात में और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों को समय रहते सावधान किया जा सकेगा।

Ad

ट्रैफिक पुलिस ने सभी 11 ब्लैक स्पॉट की सटीक लोकेशन और नाम समेत पूरा ब्योरा गूगल को भेज दिया है। डेटा अपडेट होने के बाद नेविगेशन के दौरान वाहन चालकों को आगे दुर्घटना संभावित क्षेत्र होने की सूचना मिलेगी। पुलिस को उम्मीद है कि चेतावनी मिलने पर चालक गति कम करेंगे और अधिक सतर्क होकर वाहन चलाएंगे। इससे हादसों की आशंका कम होगी।

47 से 11 हुए ब्लैक स्पॉट
ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभागों के प्रयासों से जिले में ब्लैक स्पॉट की संख्या में बड़ी कमी आई है। करीब तीन साल पहले तक जिले में 47 ब्लैक स्पॉट चिह्नित थे। इन जगहों पर यातायात व्यवस्था, सड़क की स्थिति, संकेतक, रोशनी और दूसरे सुरक्षा उपायों में सुधार किया गया। लगातार समीक्षा और सुधार का असर हुआ कि अब ब्लैक स्पॉट घटकर 11 रह गए हैं।

हालांकि, इन 11 जगहों पर हादसे रोकना अब भी चुनौती है। इसके अलावा मोहब्बेवाला समेत नए हॉटस्पॉट भी सामने आए हैं। यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस इन स्थानों पर भी नजर रख रही है।

क्या कहते हैं अधिकारी
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को पुलिस की निगरानी ही पर्याप्त नहीं है। तकनीक के माध्यम से चालकों को पहले ही सचेत करना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से ब्लैक स्पॉट की जानकारी गूगल मैप पर उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here