Home राज्य मध्य प्रदेश 8 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बालाघाट पहुंचकर स्वास्थ्य...

8 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बालाघाट पहुंचकर स्वास्थ्य आयुक्त ने लिया जायजा

36
0

बालाघाट 

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बिरसा ब्लॉक में बैगा आदिवासी बहुल गांवों में रहस्यमय बुखार से प्रभावित 30 और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो माह के भीतर 8 बच्चों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की अब तक की जांच में बीमारी का पता नहीं लगाया जा सका है।
अब तक आठ गांव प्रभावित

Ad

अब तक आठ गांव प्रभावित बताए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त ने प्रभावित गांवों का दौरा कर मरीजों व चिकित्सीय उपायों का हाल जाना। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here