Home राज्य मध्य प्रदेश 23 जुलाई का ब्राह्मण मिलनोत्सव होगा खास, संभागभर से जुटेंगे 300 प्रतिनिधि,...

23 जुलाई का ब्राह्मण मिलनोत्सव होगा खास, संभागभर से जुटेंगे 300 प्रतिनिधि, मुख्य अतिथि होंगे आनंदेश्वर महाराज

1
0

23 को ब्राह्मण मिलनोत्सव में संभाग से 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे, 
आनन्देश्वर महाराज मुख्य अतिथि होंगे

ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद चारों वेद भावी पीढ़ी को पढ़ाएं-भारद्वाज,

Ad

धर्म ध्वजा श्री परशुरामेश्वरम मंदिर में हुई स्थापित,
 जनेऊ संस्कार के पंजीयन का आज अंतिम दिन,
20 को बैठक होगी,

ग्वालियर 
सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा भडैइया नवमी दिनांक 23 जुलाई को सनाढ्य सभा भवन ,राम कुई में शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की 120 वीं जयंती एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की 170 वीं जयंती के अवसर पर ग्वालियर संभागीय का ब्राह्मण मिलनोत्सव सायं काल 4-30 बजे से वैदिक मंत्रोच्चारण से प्रारंभ होगा। 

      आज भगवान श्री परशुरामेश्वरम मंदिर में श्री दुर्गा, भगवान शिवजी, भगवान श्री राम जी चिन्हांकित धर्म ध्वज जिसके मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष श्री इन्जी.राजेश नायक, मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश सनाढ्य सभा के अध्यक्ष श्री किशन मुदगल,
तथा अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने पंडित गिरिराज गुरुजी पंडित ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण से स्थापित किए।

        कार्यक्रम मुख्य संयोजक महेश मिश्रा ने ब्राह्मण मिलनोत्सव की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज के प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मानित करने, निर्धनों को शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि देने, स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने,6 सितंबर को शिवपुरी में होने वाले 18 वां निशुल्क ब्राह्मण युवक युवती परिचय  सम्मेलन में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने, ब्राह्मण बुजुर्ग महिला पुरूष को धार्मिक दर्शन यात्रा बागेश्वर धाम के दायित्व सौंपे जाएंगे, घर के बुजुर्ग को वृद्धाश्रम जाने से रोकने के लिए सम्मानित करते हुए महिलाओं को संकल्प दिलाया जाएगा। सनातन संस्कृति एवं चारों वेद पाठ  नित्य कर्म में ईश्वर का ध्यान, साधना करने, आगामी योजना पर विचार किया जाएगा। नवीन आजीवन सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जगदगुरू आनन्देश्वर महाराज जी की सहमति प्राप्त हो चुकी है।

         संचालन देवेन्द्र कुमार पाठक, महिला महामंत्री रचना गौड़ ने किया।
        मुख्य अतिथि आसन्न से इन्जी. राजेश नायक ने कहा कि 23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव में संभाग भर से लगभग 300 प्रतिनिधियों की स्वीकृतियों प्राप्त हो चुकी है। जो क्रांतिकारी, बलिदानी के चित्रों के समक्ष समाज हित में कार्य करने का सार्थक प्रयास करेंगे। ब्राह्मण बेरोजगार युवाओं को उचित मार्गदर्शन के लिए शिविर आयोजित किए जाएं।
          अध्यक्षीय आसन्न से डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि सकल ब्राह्मण महासमिति ब्राह्मण समाज ही नहीं, सभी समाजों के परमार्थ कार्य करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। अभी तक ढेड दर्जन के सामूहिक विवाह करा चुकी है।  हर घर में चारों वेद ऋग्वेद ,यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद ग्रंथ होना चाहिए जिससे उनकी भावी पीढ़ी ज्ञान अर्जित कर सकें। आजीवन सदस्यता अभियान के लिए प्रकाश नारायण शर्मा, डॉ मुन्नालाल शर्मा, योगेंद्र दीक्षित,एच.बी.शर्मा, श्याम बाबू शर्मा जी,नरेश पचौरी सोरों,बीना भारद्वाज, संगीता शर्मा को दायित्व सौंपा गया है। 

      20 जुलाई को दोपहर ठीक 1-00 बजे भगवान श्री परशुरामेश्वरम मंदिर, राम कुई पर जनेऊ संस्कार रजिस्ट्रेशन धारी एवं पदाधिकारियों की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। अंत में सामूहिक श्री दुर्गा चालीसा पाठ रचना गौड, रेनू शर्मा, अल्का मिश्रा, मंजू मिश्रा,शशि गोस्वामी, तरूण लता पाठक, कौशल्या देवी, डॉ जयवीर भारद्वाज,राजेश नायक, महेश मिश्रा,राकेश नायक, देवेन्द्र दुबे, गिरिराज गुरुजी,ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, देवेन्द्र कुमार पाठक, योगेंद्र दीक्षित,एच.बी.शर्मा, अशोक कुमार शर्मा,बद्री प्रसाद शुक्ला सहित अनेकों उपस्थित रहे।
      आभार महेश मिश्रा ने माना।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here