Home खेल इंडिया A ने अफगानिस्तान A को 320 रन का लक्ष्य दिया, तिलक...

इंडिया A ने अफगानिस्तान A को 320 रन का लक्ष्य दिया, तिलक वर्मा और कुशाग्र ने खेली अहम पारियां

5
0

 नई दिल्ली
श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन A सीरीज 2026 में अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.शुरुआती झटकों के बावजूद भारत ए ने शानदार वापसी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में मजबूत स्कोर खड़ा किया और अफगानिस्तान ए के सामने 320 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा.

इंडिया ए ने 50 ओवरों में 319/9 रन बनाए. इंडिया-ए के लिए प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी ने पारी का आगाज किया है. वैभव 38 रन बनाकर आउट हुए. प्रियांश आर्य (58) के बाद  ऋतुराज गायकवाड़ (30) का विकेट गिरा. कुमार कुशाग्र (58) ने भी फिफ्टी लगाई. सूर्यांश शेडगे (7) भी लौटे. तिलक वर्मा ने 59 रन बनाए. विप्रज निगम  (30) का विकेट गिरा. अनुकूल रॉय (4) रन आउट हुए. अंंशुल कंबोज (0) भी रन आउट हुए. निशांत सिंधु 21 रन बनाकर नाबाद लौटे.

Ad

यह मुकाबला दांबुला के रणगिरि इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है.
अफगानिस्तान ए के गेंदबाज फरीदून दाऊदजई ने भारत ए की सलामी जोड़ी को तोड़ दिया. उन्होंने शॉर्ट गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को फंसाया. सूर्यवंशी ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में चली गई, जिसे खालिद तानीवाल ने पॉइंट पर शानदार कैच लपक लिया.

वैभव सूर्यवंशी- 38 रन (28 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के), स्ट्राइक रेट 135.71
भारत ए को सातवां झटका, विप्रज निगम की तेज पारी का अंत
पारी के अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोर रहे विप्रज निगम का विकेट फरमानुल्लाह सफी ने हासिल किया. धीमी गति की गेंद पर निगम ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं आई. शॉट में दूरी नहीं थी और गेंद हवा में ऊंची चली गई. खालिद तानीवाल ने लॉन्ग-ऑन से दौड़ते हुए मिड-ऑन के पास शानदार कैच पकड़ लिया.

विप्रज निगम- 30 रन (20 गेंद, 4 चौके), स्ट्राइक रेट 150.00
निगम ने अंत में आक्रामक बल्लेबाजी कर भारत ए के रनगति को बढ़ाया, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गए। उनका विकेट भारत ए के लिए अंतिम ओवरों में एक अहम झटका साबित हुआ।

भारत ए को बड़ा झटका, तिलक वर्मा अर्धशतक के बाद आउट
अफगानिस्तान ए के गेंदबाज अब्दुल्लाह अहमदजई ने भारत ए को बड़ा झटका देते हुए कप्तान तिलक वर्मा को पवेलियन भेज दिया. ऑफ स्टंप के बाहर पड़ी लेंथ गेंद पर तिलक ने बल्ला चलाया, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर मोहम्मद इशाक के दस्तानों में समा गई.

तिलक ने एक छोर संभालते हुए जिम्मेदारी भरी पारी खेली और टीम के लिए अहम अर्धशतक जमाया, लेकिन अंतिम ओवरों में तेजी लाने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे.

तिलक वर्मा- 59 रन (75 गेंद, 5 चौके), स्ट्राइक रेट 78.66
यह अहमदजई का मैच में दूसरा विकेट रहा और उन्होंने भारत ए के मध्यक्रम को बड़ा झटका दिया.

भारत ए को पांचवां झटका, सूर्यांश शेडगे सस्ते में आउट
अफगानिस्तान ए के स्पिनर जहीर खान ने भारत ए को पांचवां झटका दिया। सूर्यांश शेडगे बड़े शॉट की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे. उन्होंने जहीर की गेंद पर जोरदार स्लॉग स्वीप खेला, लेकिन गेंद डीप मिडविकेट बाउंड्री पार नहीं कर सकी. वहां मौजूद फैसल शिनोजादा ने आसान कैच लपक लिया.

सूर्यांश शेडगे – 7 रन (9 गेंद), स्ट्राइक रेट 77.77

भारत ए को चौथा झटका, कुमार कुशाग्र की अर्धशतकीय पारी समाप्त
अफगानिस्तान ए के तेज गेंदबाज फरीदून दाऊदजई ने भारत ए को बड़ा झटका देते हुए कुमार कुशाग्र को बोल्ड कर दिया. कुशाग्र पिच से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लेंथ गेंद को पूरी तरह मिस कर बैठे. गेंद सीधे जाकर मिडिल स्टंप से टकराई और उनकी पारी का अंत हो गया.

कुशाग्र ने मुश्किल समय में जिम्मेदारी निभाते हुए अर्धशतक जमाया और टीम की पारी को संभाला. तिलक वर्मा के साथ 104 रनों की पार्टनरशिप की.

कुमार कुशाग्र – 58 रन (67 गेंद, 5 चौके), स्ट्राइक रेट 86.56

भारत ए को तीसरा झटका, ऋतुराज गायकवाड़ आउट
अफगानिस्तान ए ने भारत ए को तीसरा झटका दिया. अब्दुल्लाह अहमदजई ने ऋतुराज गायकवाड़ को 30 रन के स्कोर पर आउट किया. फुल टॉस जैसी गेंद लेग साइड की ओर थी, जिस पर गायकवाड़ ने फ्लिक खेलने की कोशिश की। विकेटकीपर मोहम्मद इशाक ने कैच की अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया.

गायकवाड़ इस फैसले से खुश नजर नहीं आए, लेकिन उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा.

ऋतुराज गायकवाड़ – 30 रन (31 गेंद, 4 चौके), स्ट्राइक रेट 96.77

भारत ए को दूसरा झटका, प्रियांश आर्य आउट
अफगानिस्तान ए के गेंदबाज फरमानुल्लाह सफी ने भारत ए को दूसरा झटका दिया. उन्होंने प्रियांश आर्य को 58 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा. आर्य ने ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बैकवर्ड पॉइंट की तरफ गई, जहां शम्स उर रहमान ने कैच लपक लिया.

कैच को लेकर मैदानी अंपायर ने टीवी अंपायर की मदद ली, जिसमें साफ हुआ कि फील्डर की उंगलियां गेंद के नीचे थीं.

प्रियांश आर्य-  58 रन (42 गेंद, 9 चौके, 1 छक्का), स्ट्राइक रेट 138.09

वैभव सूर्यवंशी का ऐसा रहा प्रदर्शन अब तक
वैभव सूर्यवंशी का हालिया प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. इंडिया ए के लिए खेलते हुए उन्होंने इस सीरीज में अब तक चार पारियों में 117 रन बनाए हैं. 9 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ उन्होंने 14 रन बनाए, जबकि 11 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ 44 रनों की पारी खेली. 15 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ वह 21 रन बना सके. वहीं आज अफगानिस्तान ए के खिलाफ उन्होंने 28 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे, लेकिन फरीदून दाऊदजई की गेंद पर आउट हो गए.

 

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here