Home ट्रेंडिंग घर पर बनाएं बाजार जैसी क्रिस्पी आलू टिक्की, आसान रेसिपी जानें

घर पर बनाएं बाजार जैसी क्रिस्पी आलू टिक्की, आसान रेसिपी जानें

2
0

गोलगप्पों की ही तरह आलू टिक्की भी भारतीयों के पसंदीदा स्ट्रीट फूड्स में से एक है. बाहर से एकदम कुरकुरी और अंदर से बेहद सॉफ्ट इस टिक्की का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसे बेहद पसंद करते हैं. हालांकि, घर पर जब हम घर आलू टिक्की बनाने की कोशिश करते हैं तो वह या तो उतनी क्रिस्पी नहीं बनती या फिर तेल में डालते ही फटने लगती है.

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको घर पर टेस्टी और क्रिस्पी आलू टिक्की बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप शाम के नाश्ते में से बना सकते हैं.

Ad

आलू टिक्की बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
4 उबले हुए आलू
2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच पुदीना (बारीक कटा हुआ)
1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल

बाजार जैसी आलू टिक्की घर पर कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले आलू को उबाल लें. ठंडा होने पर उनके छिलके उतारकर कद्दूकस कर लें. साथ ही हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें.
  • एक बड़े मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस किए हुए आलू डालें. अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • इसके बाद मिश्रण में जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं. फिर इसमें कटा हुआ हरा धनिया और पुदीना डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • अब मिश्रण में कॉर्न फ्लोर डालें और अच्छी तरह मिला लें. अगर कॉर्न फ्लोर न हो तो उसकी जगह चावल का आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • मिश्रण को हाथों से अच्छी तरह मैश करें, ताकि यह नरम हो जाए. अब हाथों पर थोड़ा-सा तेल लगाएं और मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें दबाते हुए टिक्की का आकार दें.
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर टिक्कियों को डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें. चाहें तो इन्हें तवे पर कम तेल में शैलो फ्राई भी कर सकते हैं.
  • जब टिक्कियां दोनों तरफ से अच्छी तरह सुनहरी हो जाएं तो उन्हें निकालकर प्लेट में रखें. टेस्टी आलू टिक्की को हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें.

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here