Home ट्रेंडिंग घर पर बनाएं ग्रेवी वाली भिंडी: आसान रेसिपी से मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा...

घर पर बनाएं ग्रेवी वाली भिंडी: आसान रेसिपी से मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

2
0

 गर्मियों के मौसम में भिंडी की सब्जी खूब बनाई जाती है. आमतौर पर ज्यादातर घरों में सूखी भिंडी या मसाले वाले भिंडी बनाई जाती है लेकिन अगर आप कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो ग्रेवी वाली भिंडी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.

मसालेदार ग्रेवी में बनी यह सब्जी गरमा-गरम चावल, रोटी या पराठा के साथ खाने में बहुत टेस्टी लगती है. आज हम आपको ग्रेवी वाली भिंडी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप घर पर झटपट तैयार कर सकते हैं.  इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चे से लेकर बड़ों तक सब मांग-मांगकर खाएंगे.

Ad

ग्रेवी वाली भिंडी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
250 ग्राम भिंडी
1 प्याज कटा हुआ
3-4 टमाटर कटे हुए
2 बड़ा चम्मच दही
4-5 लहसुन की कलियां
1 छोटा चम्मच हरी मिर्च कटी हुई
2-3 लौंग
1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
1 जावित्री
1 इलायची
1 तेजपत्ता
1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़ा चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
तेल जरूरत के मुताबिक
नमक स्वादानुसार

ग्रेवी वाली भिंडी बनाते कैसे हैं?
    ग्रेवी वाली भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धोकर साफ सूती कपड़े से पोंछ लें ताकि उसमें बिल्कुल भी पानी न रहे.
    इसके बाद भिंडी के ऊपर और नीचे का हिस्सा काटें और बीच में लंबा चीरा लगाएं. ध्यान रखें कि भिंडी के छोटे-छोटे टुकड़े न करें.
    अब प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लें.
    इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें भिंडी के साथ थोड़ा नमक डालकर हल्का फ्राई करें. भिंडी को नरम होने तक पकाएं और फिर एक बाउल में निकालकर अलग रख दें.
    अब मिक्सर जार में प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद टमाटर की भी स्मूद प्यूरी बना लें.
    अब कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें तेजपत्ता डालकर भूनें. फिर तैयार प्याज वाला पेस्ट डालें और कुछ मिनट तक पकाएं.
    इसके बाद टमाटर प्यूरी डालकर मसाले को अच्छी तरह भून लें. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब उसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और दही डालकर मिक्स करें.
    अब इसमें फ्राई की हुई भिंडी डालें और ग्रेवी के साथ अच्छी तरह मिलाकर 3-4 मिनट तक पकाएं. आखिर में कसूरी मेथी और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
    अब आपका टेस्टी ग्रेवी वाली भिंडी तैयार है. इसे गरमा-गरम चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसें.

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here