गर्मी के दिनों में भिंडी की सब्जी लोग बड़े चाव से खाते हैं और बाजार में यह खूब मिलती भी है. भिंडी की सब्जी बनाने में बहुत आसान होती है और इसका स्वाद भी बड़ा लाजवाब होता है. गर्मियों के समय में यह सब्जी झटपट बन जाती है, खासतौर पर बच्चों को यह बहुत पसंद आती है. मगर भिंडी की सब्जी बनाते समय कुछ दिक्कतें रहती हैं जैसे कि भिंडी बनाते हुए चिपचिपी हो जाती है जिससे उसका स्वाद भी खराब हो जाता है.
अगर आप की भिंडी की सब्जी भी बनाते हुए चिपचिपी हो जाती है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि भिंडी की सब्जी को लिसलिसी होने से बचाने के लिए मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने कुछ ट्रिक्स शेयर की हैं, जो आपके बहुत काम आने वाली हैं. आइए जानते हैं कि भिंडी को चिपचिपा होने से कैसे बचा सकते हैं.
भिंडी को चिपचिपा होने से कैसे बचाएं?
क्या आपकी भिंडी पकाते समय चिपचिपी (लिसलिसी) हो जाती है,तो अब आप ये दो आसान देसी नुस्खे अपनाएं.
भिंडी को धोकर अच्छी तरह सुखाएं
भिंडी की सब्जी के लिसलिसी होने का सबसा बड़ा कारण उसको धोने का तरीका होता है. भिंडी की सब्जी में पानी बिल्कुल नहीं डालते हैं, इसलिए बनाते समय उसमें पानी न हो. इसलिए भिंडी को काटने से पहले उसे धो लें और पूरी तरह कपड़े से पोंछकर सूखा लें. क्योंकि गीली भिंडी ज्यादा चिपचिपी बनती है.
खट्टी चीजें मिलाएं
भिंडी का चिपचिपा बन खत्म करने के लिए उसको बनाते समय उसमें थोड़ा सा नींबू का रस, दही या कोई भी खट्टी चीज डाल दें.इससे भिंडी की लिसलाहट कम हो जाती है.
भिंडी में कब डालना चाहिए नमक?
हर सब्जी को बनाने का तरीका अलग होता है और हर सब्जी में एक जैसे मसाले भी नहीं डाले जाते हैं. भिंडी भी उन्हीं में से एक हैं, जिसे बनाते समय नमक डालने का ध्यान रखना चाहिए. भिंडी की सब्जी को चिपचिपी होने से बचाने के लिए आप उसमें सबसे आखिर में नमक डालें, क्योंकि पहले नमक डालने से सब्जी पानी छोड़ देती है.
नमक की वजह से सब्जी हल्की लिपलिसी बनती है. भिंडी की सब्जी बनाने में तो समय नहीं लगता है, लेकिन उसका टेस्ट बनाए रखने के लिए लोगों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. इसलिए भिंडी की सब्जी के अच्छी तरह से पकने के बाद लास्ट में ऊपर से नमक डालकर मिलाना सही होता है.








