Home ट्रेंडिंग मिनटों में बनाएं ज्वार चीला, सेहत और स्वाद दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

मिनटों में बनाएं ज्वार चीला, सेहत और स्वाद दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

1
0

जब हल्के-फुल्के नाश्ते की बात आती है तो चीला कई लोगों की पहली पसंद बन जाता है. यह हेल्दी और टेस्टी होने के साथ-साथ आसानी से पच भी जाता है, इसलिए लोग इसे सुबह के नाश्ते में काफी पसंद करते हैं. आपने अब तक कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या कभी ज्वार के आटे से बना चीला ट्राई किया है.

यह चीला खाने में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, खासकर गर्मियों में. इसे खाने से डाइजेशन बेहतर रहता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है. आज हम आपको घर पर मिनटों में ज्वार के आटे से चटपटा और क्रिस्पी चीला बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

Ad

ज्वार के आटे से चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1/2 ज्वार का आटा
1/2 कप गेहूं का आटा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक
1 कटा हुआ प्याज
1 कटा हुआ टमाटर
 नमक स्वादानुसार

ज्वार के आटे से चीला कैसे बनाते हैं?
    एक कटोरे में ज्वार का आटा, गेहूं का आटा, कटा हुआ अदरक, कटा हुआ प्याज और टमाटर डालें.
    इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, नमक और धनिया पाउडर जैसे मसाले डालें. अब सबको अच्छे से मिलाकर स्मूद घोल बना लें.
    अब गैस पर एक तवा गरम करें और 1 चम्मच तेल लगाएं.
    तवे पर घोल डालें और हल्के हाथ से फैलाकर चीले का आकार दें.
    अब चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं.
    जब चीला अच्छी तरह सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए तो गैस बंद कर दें.
    अब आपका गरमागरम टेस्टी चीला तैयार है, जिसे आप केचप, दही या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं.

 

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here