Home ट्रेंडिंग राजस्थान की पारंपरिक बेजड़ रोटी, स्वाद और सेहत का अनोखा मेल

राजस्थान की पारंपरिक बेजड़ रोटी, स्वाद और सेहत का अनोखा मेल

5
0

 भारत विविधताओं का देश है और यह विविधता यहां के खान-पान में भी साफ नजर आती है, खासकर रोटियों में. देश के अलग-अलग राज्यों में अलग तरह की रोटियां बनाई जाती हैं, जिनका स्वाद और बनाने का तरीका भी अलग होता है. इन्हीं में से एक खास रोटी है राजस्थान की ट्रेडिशनल बेजड़ (बेजर) रोटी.

जौ, चने और गेहूं के आटे से बनी यह रोटी खाने में तो लाजवाब होती ही है साथ ही काफी हेल्दी भी होती है. जब इसे घी लगाकर लहसुन की चटनी या सब्जी के साथ परोसा जाता है तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आज हम आपको घर पर आसानी से राजस्थानी बेजड़ रोटी बनाने का तरीका बताएंगे.

Ad

बेजड़ रोटी के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1/2 कप गेहूं का आटा
1/2 कप ज्वार का आटा
1/4 कप बेसन (चने का आटा )
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
1 छोटा चम्मच हरी मिर्च की पेस्ट
2 बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
गेहूं का आटा रोलिंग के लिए
2 छोटा चम्मच तेल खाना पकाने के लिए

बेजड़ रोटी बनाते कैसे हैं?
 बेजड़ रोटी बनाने के लिए एक बर्तन में  बेसन, गेहूं और ज्वार का आटा मिला लें. इसमें नमक, अजवाइन और थोड़ा सा कटा हरा धनिया मिलाएं.
 अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. आटा गूंथने के बाद इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
 हाथों पर थोड़ा घी लगाकर आटे को एक बार फिर से चिकना करें और मीडियम आकार की लोइयां तोड़ लें.
लोई को सूखे आटे में लपेटकर हल्के हाथों से बेलें.  बेजर की रोटी नॉर्मल गेहूं की रोटी से थोड़ी मोटी बेली जाती है. (यदि बेलने में दिक्कत हो तो आप इसे दो प्लास्टिक शीट के बीच रखकर भी बेल सकते हैं).
अब गैस को मीडियम कर तवा गर्म करें. अब रोटी को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं.
अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और प्रत्येक रोटी को थोड़ा तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं.
अब आपका टेस्टी और हेल्दी राजस्थानी बेजर रोटी तैयार है. इसे गरमा-गरम रोटी पर देसी घी लगाकर सब्जी या चटनी के साथ परोसे.

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here