Home राज्य पाकिस्तान में जाफ़र एक्सप्रेस बनी निशाना: लगातार छठा हमला, यात्रियों में दहशत

पाकिस्तान में जाफ़र एक्सप्रेस बनी निशाना: लगातार छठा हमला, यात्रियों में दहशत

50
0

पेशावर 
पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित बोलान पास में जाफ़र एक्सप्रेस पर एक बार फिर हमला हुआ है। क्वेटा से पेशावर जा रही ट्रेन पर आब-ए-गुम के पास हथियारबंद लोगों ने फायरिंग की। ट्रेन में मौजूद रेलवे पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, डेढ़ महीने में यह छठा हमला है। 7 अक्टूबर को शिकारपुर में पटरी पर हुए धमाके में 7 लोग घायल हुए थे, जबकि 24 सितंबर को मस्तुंग के स्पिज़ेंड क्षेत्र में बम धमाके में 12 यात्री घायल हुए थे। इससे पहले मार्च 2025 में BLA की मेजीद ब्रिगेड ने इसी ट्रेन को बोलान पास में हाईजैक कर 400 यात्रियों को बंधक बना लिया था। उग्रवादियों ने 20 सुरक्षा कर्मियों की हत्या का दावा भी किया था। लगातार हमलों ने इस रूट की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here