Home राज्य मध्य प्रदेश दीप्ति शर्मा का महाकाल दर्शन: भस्म आरती में लिया भाग, मंदिर समिति...

दीप्ति शर्मा का महाकाल दर्शन: भस्म आरती में लिया भाग, मंदिर समिति ने किया स्वागत

56
0

उज्जैन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रविवार सुबह उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। नंदी हॉल से विधि-विधान पूजन किया और मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Ad

इंडियन महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा भगवान महाकाल के दर्शन के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना की। दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने उन्हें भगवान का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।

आपको बता दें कि दीप्ति शर्मा ने महिला विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 58 गेंदों पर 58 रन बनाए थे और 5 विकेट लेकर पहली बार भारत को वर्ल्ड कप जिताया। उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली दीप्ति शर्मा को जल्द ही यूपी सरकार भी सम्मानित करेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here