Home राज्य मध्य प्रदेश महिला पार्षद का विरोध प्रदर्शन, चप्पल की माला पहन निगम में पहुंचकर...

महिला पार्षद का विरोध प्रदर्शन, चप्पल की माला पहन निगम में पहुंचकर लगाए आरोप

56
0

उज्जैन
प्रदेश भाजपा और कांग्रेस के निगम पार्षदों ने  अनोखा प्रदर्शन किया। देवास जिले की BJP महिला पार्षद चप्पल की माला पहनकर निगम पहुंचीं और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और कामचोरी के आरोप लगाते हुए वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सवाल-जबाव किए तो उज्जैन जिले के नागदा में कांग्रेस पार्षदों ने सड़क खराब होने और हादसों को लेकर सड़क पर ही केक काट दिए। अब दोनों मामले चर्चा का विषय बन गए हैं।

उज्जैन के नागदा में कांग्रेस पार्षदों ने सड़क की बदहाली को लेकर उखड़ी सड़क पर केक काटकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर सरकार नई सड़कें बनाना तो दूर सड़कों के गड्ढे भी नहीं भर पा रही है।

Ad

वहीं दूसरी ओर देवास जिले की वार्ड क्रमांक 24 की भाजपा की महिला पार्षद रितु सावनेर नगर निगम परिषद बैठक सम्मेलन में चप्पलों की माला पहनकर शामिल हुईं। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए, लेकिन उन्हें संतोष जनक जवाब नहीं मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि काफी समय से मेरे वार्ड में नाली पानी की समस्याएं व्याप्त हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इस बारे में कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर कई बार निगम अधिकारियों को अवगत करा चुकी हूं लेकिन उनकी शिकायतों का कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्ट और कामचोर होने का आरोप भी लगाया। मैंने स्वयं इसे स्वीकार किया है। एक कांग्रेस पार्षद ने उनसे महिला होने के नाते चप्पलों की माला उतारने का आग्रह किया तो बैठक में कांग्रेस पार्षद दीपेश कानूनगो और भाजपा नेता मनीष सेन के बीच कुछ देर के लिए बहस भी हुई।

देवास जिले के वार्ड क्रमांक 24 की भाजपा पार्षद रितु सावनेर ने बताया कि वार्ड के लोग अच्छा काम होता है तो हमें फूलों की माला अर्पण करते हैं लेकिन हमारे वार्ड की जो दयनीय स्थिति नगर निगम ने बनाकर रखी है। इसे बताने के लिए यह चप्पलों की माला पहनकर आई हूं। मुझे न्याय चाहिए मेरी समस्या हल नहीं हुई तो मैं यही माला जिम्मेदार अधिकारियों को अर्पित करूंगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here