Home राज्य तुर्की कनेक्शन का खुलासा: इजरायली लड़कियों के निजी पलों की रिकॉर्डिंग करता...

तुर्की कनेक्शन का खुलासा: इजरायली लड़कियों के निजी पलों की रिकॉर्डिंग करता पकड़ा गया युवक

150
0

तेल अवीव

इज़रायल पुलिस ने 29 वर्षीय विदेशी नागरिक को यौन उत्पीड़न के संदेह में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने तेल अवीव में बीच स्थित महिलाओं के चेंजिंग रूम में नाबालिग लड़कियों की मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरोपी तुर्की दूतावासा का कर्मचारी है।

Ad

रविवार को जारी पुलिस बयान के अनुसार, 100 इमरजेंसी हेल्पलाइन पर एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति महिलाओं के चेंजिंग एरिया में घुसकर वहां मौजूद लड़कियों की वीडियो बना रहा है। तेल अवीव सेंट्रल स्टेशन और स्पेशल पेट्रोल यूनिट के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को बीच के पास ही पकड़ लिया।

आरोपी का तुर्की दूतावास से संबंध

इज़रायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी व्यक्ति तुर्की दूतावास में कार्यरत बताया जा रहा है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसे हिरासत में ले लिया गया। शनिवार रात उसे तेल अवीव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसकी हिरासत को 28 जुलाई तक बढ़ा दिया गया।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और इज़राइली पुलिस इस गंभीर घटना को लेकर सतर्क है, खासकर चूंकि इसमें एक विदेशी मिशन से जुड़े व्यक्ति का नाम आ रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here