Home राज्य मध्य प्रदेश उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारी शुरु, 150 मीटर लंबें ब्रिज को मिली...

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारी शुरु, 150 मीटर लंबें ब्रिज को मिली मंजूरी, यातायत और भीड़ प्रबंधन में मिलेगा लाभ

78
0

 उज्जैन

 उज्जैन शहर में सिंहस्थ-2028 की तैयारी शुरु हो चुकी है। शिप्रा नदी पर लालपुल रेलवे ब्रिज के नजदीक एक और नए ब्रिज का निर्माण होगा। 15 करोड़ रुपए से अधिक लागत से बनने वाले इस ब्रिज का बड़ा लाभ सिंहस्थ-2028 के दौरान यातायत और भीड़ प्रबंधन में मिलेगा। लालपुल के एक ओर चिंतामण ब्रिज उपलब्ध है। पीडब्ल्यूडी सेतु निगम ने दूसरी ओर भी पुल निर्माण की योजना तैयार की है। यह पुल क्षेत्र में स्थित दरगाह के नजदीक उतरेगा।

Ad

 इससे बडऩगर की ओर से आने वालों को लालपुल के नजदीक मेला क्षेत्र में आने के लिए सीधा मार्ग मिल सकेगा। इसके साथ ही इस सिंहस्थ में आने-जाने के लिए इस क्षेत्र में शिप्रा पर दो पुल मिल सकेंगे। सेतु निगम इंजीनियर आरके कटारिया ने बताया, ब्रिज निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

16 मीटर चौड़ा बनेगा ब्रिज
कुछ समय पूर्व भोपाल में हुई सिंहस्थ पर्यवेक्षक समिति ने इस ब्रिज के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। योजना अनुसार ब्रिज 16 मीटर चौड़ा बनेगा और लंबाई करीब 150 मीटर रहेगी।

किसानों के साथ सुनवाई
बता दें कि स्प्रिचुअल सिटी बनाने के लिए अधिग्रहित की जा रही सिंहस्थ भूमि को लेकर किसानों के साथ सुनवाई की गई।उज्जैन विकास प्राधिकरण कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली सुनवाई में योजना टीडीएस 11 में चककमेड, भितरी व आसपास के करीब 100 किसानों को बुलाया । इन किसानों से अलग-अलग समय में भूमि अधिग्रहण को लेकर आपत्ति, लैंड पुलिंग योजना के फायदे व अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here