Home राज्य स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव – अब Five Star मैक्स, फोर्टिस और...

स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव – अब Five Star मैक्स, फोर्टिस और अपोलो जैसे हॉस्पिटल्स में होगा Ayushman card से इलाज

65
0

नई दिल्ली 
दिल्ली की हेल्थकेयर व्यवस्था में जल्द ही एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राजधानी के तमाम नामी प्राइवेट अस्पताल – जैसे मैक्स, फोर्टिस और अपोलो – अब जल्द ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत सूचीबद्ध किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने जानकारी दी है कि आगामी 20-25 दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। यह घोषणा दिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर की गई, जहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

 क्या है नया बदलाव?
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब तक दिल्ली के बड़े निजी अस्पताल आयुष्मान योजना से दूरी बनाए हुए थे, जिसकी बड़ी वजह थी पिछली सरकार द्वारा भुगतान में देरी। कई अस्पताल दिल्ली आरोग्य निधि योजना के तहत समय पर भुगतान न मिलने से नाखुश थे और इस वजह से वे इस राष्ट्रीय योजना में भाग लेने से हिचकिचा रहे थे। अब वर्तमान सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी देनदारियों को सुलझाया जाएगा और हर बड़े अस्पताल को योजना से जोड़ा जाएगा।

Ad

 फिलहाल कितने अस्पताल हैं शामिल?

इसके अलावा 11 सरकारी सुविधाएं भी इस योजना के तहत सेवाएं दे रही हैं।

अभी तक 601 लाभार्थी इस योजना के माध्यम से इलाज करा चुके हैं।

योजना का कवरेज और टॉप-अप

योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है।

केंद्र सरकार इसका मूल कवरेज देती है।

दिल्ली सरकार ने इसके अतिरिक्त ₹5 लाख का टॉप-अप देने की घोषणा की है, जिससे कुल बीमा ₹10 लाख तक हो जाएगा।

यह टॉप-अप खासतौर पर 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए फायदेमंद होगा।

 किसे मिलेगा लाभ?
लाभार्थियों का चयन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और 2011 की सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना के आधार पर किया जाता है।

अभी तक 3.16 लाख से अधिक गरीब परिवार और 30,000 से ज्यादा वरिष्ठ नागरिक योजना में रजिस्टर्ड हो चुके हैं।

क्या इलाज होगा कवर?
इस योजना के तहत मरीजों को दिल्ली के सूचीबद्ध अस्पतालों में मिलेंगी सुविधाएं जैसे:

सामान्य सर्जरी
स्त्री रोग और प्रसूति सेवाएं
हृदय रोग से संबंधित उपचार
नेत्र चिकित्सा सेवाएं

सरकार की कोशिश है कि आने वाले समय में कैंसर और न्यूरोलॉजी जैसी जटिल बीमारियों के इलाज को भी इस योजना में शामिल किया जाए।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here