Home राज्य केदारनाथ और बद्रीनाथ में सीएम हेमंत सोरेन की पूजा-अर्चना

केदारनाथ और बद्रीनाथ में सीएम हेमंत सोरेन की पूजा-अर्चना

80
0

उत्तराखंड/रांची

सीएम हेमंत उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ पहुंचे। यहां सीएम हेमंत ने पूरे परिवार के साथ पूजा- अर्चना की। सीएम हेमंत के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और उनके दोनों बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान सीएम हेमंत परिवार के साथ बद्रीनाथ धाम भी गए जहां बद्री विशाल के दर्शन किये।

Ad

केदारनाथ में पूजा- अर्चना करने के बाद सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा की है और लिखा,"जय बाबा केदार हर हर महादेव"। बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत 1 जून को रांची लौटेंगे। इस कारण मुख्यमंत्री आज वित्त आयोग के साथ होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं।

बीते गुरुवार को वह पत्नी और बच्चों के साथ वो रांची से रवाना हुए। अपने निजी दौरे में वो उत्तराखंड के दर्शनीय स्थलों का दौरा करेंगे। हेमंत सोरेन भगवान शिव के बड़े भक्त है। वहीं, वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पिछले एक साल अलग-अलग मंदिरों में दर्शन करते हुए नजर आए हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here