Home राज्य भभुआ में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में...

भभुआ में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस

166
0

कैमूर 
बिहार में कैमूर के मंडल कारा भभुआ में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के निवासी नक्शे अली के रूप में हुई है। भाभुआ के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शिवशंकर कुमार ने बताया, "यह घटना बुधवार शाम हुई। पुलिस को सूचना मिली कि जेल के अंदर एक विचाराधीन कैदी बेहोश मिला है।

एसडीपीओ ने बताया कि इसके बाद उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भाभुआ कैमूर जिले का मुख्यालय है।

Ad

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here