Home राज्य हनी ट्रैप का शिकार हुए तेज प्रताप: लालू यादव के भतीजे ...

हनी ट्रैप का शिकार हुए तेज प्रताप: लालू यादव के भतीजे नागेंद्र राय

75
0

पटना

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। पिता लालू प्रसाद, बहन रोहिणी आचार्या और छोटे भाई तेजस्वी यादव ने पोस्ट वायरल होने पर नाराजगी जताई। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि तेज प्रताप यादव के चचेरे भाई नागेंद्र राय ने किया है। नागेंद्र राय उनके समर्थन में आ गए और पत्रकारों से बातचीत करने हुए बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव को साजिश के तहत फंसाया गया है। वह हनी ट्रैप के शिकार हुए हैं।

Ad

कई सालों से ब्लैकमेल किया
नागेंद्र राय ने दावा किया गया कि तेज प्रताप याव पूरी तरह निर्दोष हैं। नागेंद्र राय ने आरोप लगाया कि तेज प्रताप की तस्वीर जिस लड़की के साथ वायरल हुई थी, उसने अपने भाई के साथ मिलकर कई सालों से ब्लैकमेल किया। इनलोगों ने पहले तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी तुड़वाई और यह सब खेला कर दिया है। उस वक्त हमलोग चुप थे, क्योंकि हमलोगों को लगता था कि लड़की की इज्जत की बात है। लेकिन, अब लड़की और उसके भाई ने लालच की सारी सीमाएं लांघ दी है।

वायरल हो रही तस्वीर फेक है
लालू प्रसाद के भतीजे नागेंद्र राय ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर जिस लड़की की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे है, वह पूरी तरह फेक हैं। ब्लेकमेलर ने एआई का इस्तेमाल कर ऐसा किया है। पहले तेज प्रताप यादव का सोशल मीडिया अकाउंट हैक करवाया और फिर ऐसा किया। नागेंद्र राय ने कहा कि हमारे नेता लालू प्रसाद को पूरी सच्चाई का पता लगाने के बाद कोई भी कदम उठाना चाहिए था। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here