Home राज्य अखिलेश यादव बेटी के नाम पर बने फर्जी पेज और विवादित पोस्ट...

अखिलेश यादव बेटी के नाम पर बने फर्जी पेज और विवादित पोस्ट पर भड़क गए, कहा -यह एक साजिश

83
0

लखनऊ
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बेटी के नाम पर बने फर्जी पेज और विवादित पोस्ट पर भड़क गए हैं। 24 घंटे पूरे होने पर अखिलेश यादव ने नाराजगी जताते हुए कि सोशल मीडिया साइट ऐक्स पर एक पोस्ट की है। उनकी बेटी के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाया गया है। अखिलेश ने कहा है कि इससे हमारा कुछ भी लेना देना नहीं है। यह एक साजिश है। अखिलेश ने भी यूपी सरकार की साइबर सिक्योरिटी सेल पुलिस 24 घंटे क्या, 24 मिनट में भी ऐसे लोगों को पकड़ सकती है पर उसको बस ऊपर के आदेश का इंतजार है।

पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा कि 4 घंटे पूरे हुए। इसे हमारी FIR से कम न समझा जाए। इसी बीच हमारी नज़र में ऐसी कई पोस्ट आईं हैं जो बेहद आपत्तिजनक हैं। यहाँ तक कि हमारे परिवार और पार्टी के नेताओं और हमसे जुड़े हुए लोगों के मिलते-जुलते नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करके कुछ असामाजिक तत्व बेहद निंदनीय सोशल मीडिया पोस्ट और सामग्री प्रकाशित कर रहे हैं। ऐसी तस्वीरों, विचारों से हमारा कोई भी लेना-देना नहीं है। ये सब एक साज़िश के तहत किया जा रहा है, जिसके पीछे या तो कुछ शातिर लोगों का राजनीतिक या आर्थिक मंसूबा है या फिर उन लोगों की अनभिज्ञता है जो नहीं जानते हैं कि उनका इस्तेमाल कोई अपना मतलब निकालने के लिए कर रहा है।

Ad

अखिलेश यादव ने सरकार पर भी निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा सरकार की साइबर सिक्योरिटी सेल चाहे तो ऐसे लोगों को 24 घंटे क्या, 24 मिनट में भी पकड़ सकती है, उसे तो बस ऊपर के आदेश का इंतज़ार है। साक्ष्य संलग्न है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here