Home ट्रेंडिंग 26 मई को आईकू ला रही दो चिप वाला स्‍मार्टफोन iQOO Neo...

26 मई को आईकू ला रही दो चिप वाला स्‍मार्टफोन iQOO Neo 10

79
0

नई दिल्ली

वीवो के सब ब्रैंड के तौर शुरुआत करने वाले आईकू ने अपनी अलग पहचान बना ली है। ब्रैंड एक के बाद एक ऐसी डिवाइसेज ला रहा है, जो जेनजी यानी युवाओं पर फोकस करती हैं। आईकू ने बताया है कि वह iQOO Neo 10 को भारत में इसी महीने लॉन्‍च करेगी। इसकी लॉन्‍च डेट 26 मई तय की गई है। आईकू ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि अपकमिंग फोन में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट लगा होगा साथ में Q1 सुपरकंप्‍यूटिंग चिप इनबिल्‍ट होगी। हालांकि यह चिपसेट सबसे फास्‍ट नहीं, पर सुपीरियर तो है ही। आईकू ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि वह Neo 10 को दो कलर्स- टाइटेनियम क्रोम और इन्‍फर्नो रेड कलर्स में लाएगी।

Ad

iQOO Neo 10 में क्‍या होगा खास
आईकू ने बताया है कि टाइटेनियम क्रोम कलर वेरिएंट के साथ यूजर्स को एक ऐसी डिवाइस ऑफर की जाएगी, जो स्‍लीक और प्रीमियम फ‍िनिश वाली होगी। रेड कलर वेरिएंट थोड़ा रफ एंड टफ फील वाला होगा। ब्रैंड ने जो प्रमोशनल इमेज शेयर की है, उसमें डिवाइस का पीछे का हिस्‍सा दिखाया गया है। फोन में चौकोर कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। इसका लुक एंड फील जेनजी पर फोकस्‍ड करता है।

iQOO Neo 10 के प्रमुख फीचर्स
iQOO Neo 10 के फीचर्स अभी कन्‍फर्म नहीं हैं। पहले आई रिपोर्टों में अनुमान लगाया गया था कि इसके फीचर पिछले महीने चीन में लॉन्‍च हुए iQOO Z10 Turbo Pro से मिलते-जुलते हो सकते हैं। iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का 1.5K डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह एमोडेल डिस्‍प्‍ले होगा, जिसमें 144FPS पर गेमिंग की जा सकेगी।

iQOO Neo 10 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। वह एक सोनी सेंसर होगा और ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, फोन में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। फोन को आईपी65 रेटिंग दी जा सकती है। इसमें 7 हजार एमएएच की बैटरी मिलने की उम्‍मीद है, जो 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। iQOO Neo 10 में 32 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्‍मीद है। फोन की सेल आईकू इंडिया की वेबसाइट और एमेजॉन पर होगी। फोन के अन्‍य फीचर्स जैसे- डिस्‍प्‍ले स्‍पेसिफ‍िकेशंस, एंड्रॉयड ओएस के बारे में अभी जानकारी नहीं है। कुछ फीचर्स लॉन्‍च से पहले कन्‍फर्म होने की उम्‍मीद है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here