Home राज्य रांची समेत 9 स्थानों पर ED का एक्शन, GST धोखाधड़ी...

रांची समेत 9 स्थानों पर ED का एक्शन, GST धोखाधड़ी मामले में मारा छापा

149
0

रांची

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के फर्जी बिल बनाने से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में झारखंड में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Ad

रांची, जमशेदपुर और कोलकाता में कम से कम 9 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। ईडी को संदेह है कि आरोपी शिव कुमार देवड़ा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता ने कथित तौर पर 14,325 करोड़ रुपये के फर्जी बिल तैयार किए, जिसके परिणामस्वरूप 800 करोड़ रुपये से अधिक के गलत आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) दावे किए गए। ईडी शिव कुमार देवड़ा, सुमित गुप्ता सहित कई आरोपियों के घरों की तलाशी ले रही हैं। सभी पर कुल 14,325 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी इनवॉइस बनाकर घोटाला करने, 800 करोड़ रुपए से ज्यादा का गलत तरह से इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने का आरोप है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी का उद्देश्य धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अपराध की कथित आय से जुड़े दस्तावेज और संपत्ति एकत्र करना है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here