Home राज्य मध्य प्रदेश उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की

80
0

भारतीय सेना ने शक्ति, कुशल नेतृत्व और नागरिक सुरक्षा की प्रतिबद्धता का दिया परिचय : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

 उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की

Ad

 उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी का किया आभार व्यक्त

भोपाल

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ आपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आंतकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के आंतकवादी ठिकानों को नष्ट कर भारतीय सेना ने शक्ति, कुशल नेतृत्व, क्षमता और नागरिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दुनिया को दिया है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि भारतीय सेना की एयर स्ट्राईक से पूरे देश में प्रसन्न्ता का वातावरण है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आंतकवादी हमले में पीड़ितो को न्याय दिलाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा है कि बदला धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर किया गया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री मोदी एवं देश के साथ खड़े है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here