Home राज्य भीम संवाद, हमने सब जाति के लिए काम किया: सीएम नीतीश कुमार

भीम संवाद, हमने सब जाति के लिए काम किया: सीएम नीतीश कुमार

86
0

पटना

भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती को लेकर आज बिहार की सियासी गलियारे में काफी हलचल है। सुबह भाजपा के केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। दोपहर जनता दल यूनाईटेड की ओर से भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार मुख्य अतिथि का तौर पर शामिल हुए। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार ने ही मंत्री अशोक चौधरी का स्वागत किया। उन्होंने एक नहीं दो दो बार शॉल ओढ़ाकर मंत्री अशोक चौधरी का स्वागत किया।

Ad

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि मैं बाबासाहेब को नमन करता हूं। आप सभी बिहार वासियों को उनकी जयंती की शुभकामनाएं देता हूं। सीएम ने कहा कि मैं तो उनके घर पर भी कई बार गया हूं। उनके घर पर परिवार के लोगों से भी मिला हूं। देश के लिए उन्होंने बहुत ज्यादा काम किया है। संविधान की रचना कोई मामूली बात है। एक बार फिर से लालू राबड़ी राज की याद दिलाते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पहले कोई कुछ काम नहीं करता था। जब हमलोग सरकार में आए तो लोगों के लिए बहुत काम किया। इतना ज्यादा महिलाओं के लिए काम किया। सब जाति के लिए हमने काम किया है। कुछ दिन पहले मैं प्रगति यात्रा पर निकला था। जहां कमी दिखी, उसे पूरा करने का निर्देश दिया है। वहीं मंत्री अशोक चौधरी से कहा कि इनको मैं बधाई देता हूं। इनसे हम यही कहेंगे। जितना काम पूरे देश में किया जा रहा है। आप सभी जगह जो हमारा काम है, उसे पूरा कराइएगा।

केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी पर कसा तंज
सीएम के अलावा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत सभी वरीय नेता और कार्यकर्ता समारोह में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि नवंबर 2005 में पहली बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे। तब से लेकर आज तक बाबासाहेब के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। नीतीश कुमार ने नारा दिया था कि "न्याय के साथ विकास"। इसके 2006 से बाबा साहेब की जयंती पर यह कार्यक्रम चला आ रहा है। ललन सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार में कोई काम नहीं हुआ था। इनलोगों ने 15 साल तक बिहार को बर्बाद कर दिया। तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग दिन में हसीन सपना देख रहे हैं, लेकिन कभी सीएम नहीं बन पाएंगे।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here