Home अध्यात्म वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में रखें ये चीजें

111
0

वास्तु शास्त्र  में वर्णित उपाय जातक के जीवन के लिए फलदायी साबित होते हैं। सनातन धर्म में झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू को घर में रखने की शुभ दिशा भी बताई गई है। इस नियम का पालन करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही जातक को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ठीक इसी प्रकार ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें घर की शुभ दिशा में रखने से धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि कुछ विशेष चीजों को रखने की दिशा के बारे में, जिससे जातक का जीवन खुशहाल होगा।

आर्थिक समस्या होगी दूर

Ad

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से माना गया है। ऐसे में झाड़ू को घर की सही दिशा में रखना बेहद आवश्यक होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को घर की दक्षिण में रखना चाहिए। इससे घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक समस्या दूर होती है।

पति-पत्नी के रिश्ते होंगे मजबूत

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेड का सिरहाना दक्षिण दिशा में होना शुभ माना जाता है। इससे दांपत्य जीवन सदैव सुखमय होता है और पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है। इसके अलावा दांपत्य जीवन में आ रही बाधा दूर होती है।

जीवन में कभी नहीं धन की कमी

घर की कीमती चीजों (सोना और चांदी) को दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस नियम का पालन करने से घर में सदैव बरकत बनी रहती है और जातक को जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

रुका हुआ धन होगा प्राप्त

इसके अलावा घर की दक्षिण दिशा में तुलसी और मनी प्लांट लगाना चाहिए। इससे धन से सदैव तिजोरी भरी रहती है और रुका हुआ धन प्राप्त होता है। साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। क्योंकि तुलसी का पौधा पूजनीय है। इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।

ये दिशा भी होती हैं शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण के अलावा उत्तर दिशा को भी शुभ माना जाता है। किसी नए काम की शुरुआत के दौरान उत्तर दिशा की तरफ मुंह होना उत्तम माना जाता है। इससे काम में सफलता प्राप्त होती है। इसके अलावा पूजा के दौरान जातक का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होना शुभ माना गया है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here