Home राज्य छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चों...

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चों समेत 5 की हालत गंभीर

161
0

बालोद

जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ग्राम मनकी के रामायण मंडली के सदस्य रामचरित मानसगान का कार्यक्रम देकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पांच लोग घायल हुए हैं. मृतक दंपत्ति के दोनों बच्चों की हालत भी गंभीर है. यह घटना देवरी थाना क्षेत्र के मुजगहन और खामतराई गांव के बीच हुई.

Ad

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक, रामचरित मानस मंडली के लोग कार्यक्रम देने के बाद स्कॉर्पियो में सवार होकर अपने गांव मनकी लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में मनकी गांव के निवासी पुरषोत्तम यादव 43 वर्ष और उनकी पत्नी जानकी यादव 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों के दोनों बच्चे हर्ष यादव और वीणा यादव गंभीर रूप से घायल हैं. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here